Home > राज्य > अन्य > पाकिस्तान से 165 यात्रियों को लेकर लौटी पहुंची थार लिंक एक्सप्रेस

पाकिस्तान से 165 यात्रियों को लेकर लौटी पहुंची थार लिंक एक्सप्रेस

पाकिस्तान से 165 यात्रियों को लेकर लौटी पहुंची थार लिंक एक्सप्रेस
X

जोधपुर। पाकिस्तान जम्‍मू-कश्मीर से धारा 370 को कम करने के बाद से बौखला गया है। इसलिए उसने थार लिंक एक्सप्रेस को बंद करने का निर्णय किया था। लेकिन भारत यह ट्रेन चला रहा है। इसके बाद थार लिंक एक्सप्रेस पाकिस्तान का फेरा लगाकर रविवार सुबह वापस जोधपुर आ गई है। यह ट्रेन पाकिस्तान से 165 यात्रियों को लेकर लौटी है। थार एक्‍सप्रेस में 103 पाकिस्तानी और 62 भारतीय यात्री आए हैं। पाकिस्तान से आए यात्रियों ने कहा है कि यह ट्रेन चलती रहनी चाहिए। थार लिंक एक्सप्रेस शनिवार रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तानी के खोखरापार स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन सुबह 8.45 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में कुल 165 यात्री आए थे। इनमें 103 पाकिस्तानी और 62 भारतीय यात्री हैं। थार लिंक एक्सप्रेस शुक्रवार रात को जोधपुर से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से 165 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। यह ट्रेन शनिवार सुबह बाड़मेर जिले में सरहद पर स्थित मुनाबाव स्टेशन पहुंच गई थी। वहां यात्रियों की इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। ट्रेन करीब चार बजे पाकिस्तान की सरहदी स्टेशन खोखरापार पहुंची। वहां से ट्रेन शनिवार रात को करीब डेढ़ बजे यात्रियों को लेकर फिर भारत के लिए रवाना हुई ।

आपको बता दें कि बौखालाया पाकिस्तान ने थार लिंक एक्सप्रेस ट्रेन को भी बंद कर दिया है। हालांकि, अभी भारत की ट्रेन चल रही है। यह 31 अगस्त तक चलेगी। पाकिस्तान की बारी इसके बाद आएगी।

Updated : 11 Aug 2019 7:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top