Home > राज्य > अन्य > टीडीपी प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

टीडीपी प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

टीडीपी प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा
X

दिल्ली। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने गुंटूर में मुख्यमंत्री वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी के घर पर 15 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में वित्तीय संकट है। पूर्व मुख्यमंत्री, नायडू ने पिछले चार महीनों में जारी किए गए सरकारी आदेशों की एक श्रृंखला का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने ताडेपल्ली में "अपने महलनुमा घर" पर 15.65 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

नायडू ने ट्वीट कर कहा कि- आंध्रप्रदेश जब 5 महीने के कुशासन के कारण वित्तीय तनाव में जल रहा है और मजदूर मर रहे हैं तब, जगन मोहन रेड्डी अपने महलनुमा घर में वीडियो गेम खेलने में व्यस्त हैं। वो घर जिस पर सरकार द्वारा 15.65 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। चौंकाने वाला!' उन्होंने कहा कि रेड्डी को घर के खिड़की दरवाजों के लिए 75 लाख रुपयों की मंजूरी दी गई। ये राज के खजाने पर बड़ा बोझ है। वो भी तब जब राज्य सरकार 5 महीने से कुशासन और वित्तीय कठिनाई झेल रही है।

बता दें कि जगन ने इस साल 27 फरवरी को अपने घर पर हाउस-वार्मिंग पार्टी दी थी और 30 मई को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद, उन्होंने उसी घर में रहने का फैसला किया, जिसे उनका आधिकारिक बंगला घोषित कर दिया गया। तब से उनके घर में कई तरह के बदलाव और मोडिफिकेशन हो चुके हैं।

Updated : 7 Nov 2019 5:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top