संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बार्डर पर हुई हत्या के मामले से पल्ला झाड़ा
X
नई दिल्ली/वेब डेस्क। संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बार्डर पर हुए युवक की हत्या के मामले से खुद को अलग कर लिया है। मोर्चे ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि संज्ञान में आया है कि आज सुबह सिंघु मोर्चा पर पंजाब के एक व्यक्ति (लखबीर सिंह, पुत्र दर्शन सिंह, गांव चीमा कला, थाना सराय अमानत खान, जिला तरनतारन) का अंग भंग कर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के लिए घटनास्थल के एक निहंग समूह ने जिम्मेदारी ली है। निहंग समूह ने अपने बयान में कहा कि ऐसा उस व्यक्ति द्वारा सरबलोह ग्रंथ की बेअदबी करने की कोशिश के कारण किया गया।
Samyukt Kisan Morcha "condemns gruesome killing of Lakhbir Singh (at Kundli this morning). We want to make it clear that both the parties to this incident, the Nihang group & the deceased, have no relation with SKM. The Morcha is against sacrilege of any religious text,symbol."
— ANI (@ANI) October 15, 2021
संयुक्त किसान मोर्चा ने इस नृशंस हत्या की निंदा करते हुए कहा कि घटना के दोनों पक्षों निहंग समूह या मृतक व्यक्ति का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। मोर्चा किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ है, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। ऐसे में मोर्चा सरकार से मांग करता है कि इस हत्या और बेअदबी के षड़यंत्र के आरोप की जांच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए। संयुक्त किसान मोर्चा किसी भी कानून सम्मत कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन का सहयोग को तैयार है।
SKM Statement on Singhu Incident:
— Kisan Ekta Morcha (@Kisanektamorcha) October 15, 2021
SKM condemns this gruesom killing. SKM is against sacrilege of any religious text or symbol, but that does not give anyone the right to take the law into their own hands.
This peaceful and democratic movement is opposed to violence in any form. pic.twitter.com/rbVmAMXHZb
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you