Home > राज्य > अन्य > पंजाब में नए मंत्रियों को मिले विभाग, देखें अब किसके पास कौनसा मंत्रालय

पंजाब में नए मंत्रियों को मिले विभाग, देखें अब किसके पास कौनसा मंत्रालय

पंजाब में नए मंत्रियों को मिले विभाग, देखें अब किसके पास कौनसा मंत्रालय
X

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में नए बने मंत्रियों को विभाग आवंटित करते हुए पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बोझ कम करते हुए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा मंगलवार को मंत्रियों को नए सिरे से विभाग आवंटित किए गए।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा से सहकारिता विभाग वापस ले लिया गया है। अब उनके पास वित्त, योजना, कार्यक्रम कार्यान्वयन, उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग रहेंगे। पहले उनके पास पांच विभाग थे लेकिन अब चार विभाग रहेंगे। डॉ.बलजीत कौर के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की तरह सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग देखेंगी। हरभजन सिंह ईटीओ लोक निर्माण तथा ऊर्जा विभाग संभालते रहेंगे। लाल चंद कटारूचक्क भी पहले की तरह वन, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन्य प्राणी विभाग के मंत्री बने रहेंगे।

पंजाब के स्कूलों में लगातार औचक निरीक्षण कर रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर को भगवंत मान ने झटका दे दिया है। उन्हें नए विभाग मिले हैं। उनके पास से स्कूल शिक्षा वापस ले लिया गया है। अब वह शासन सुधार, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, खेल एवं युवा सेवा, उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले कुलदीप सिंह धालीवाल को भी प्रमोट किया गया है। उन्हें ग्रामीण विकास, एनआरआई मामले विभाग के साथ-साथ कृषि और किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पहले यह विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास था। कुलदीप सिंह धालीवाल के पास से पशुपालन व मत्स्य पालन विभाग वापस लेकर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को सौंप दिया गया है। भुल्लर के पास से हॉस्पेटिलिटी विभाग वापस ले लिया गया है। ब्रह्म शंकर जिंपा के पास से जल संसाधन विभाग वापस ले लिया गया है। अन्य विभाग पहले की तरह रहेंगे।

जेल मंत्री हरजोत बैंस से एक विभाग वापस लेकर एक मजबूत विभाग दे दिया गया है। बैंस के पास से पर्यटन एवं संस्कृति मामले विभाग ले लिया गया है। अब उनके पास जेल, खनन एवं भू-विज्ञान, जल संसाधन तथा स्कूल शिक्षा विभाग रहेगा। नए बने मंत्री अमन अरोड़ा को सूचना एवं जनसंपर्क, न्यू एवं रिन्युएबल एनर्जी रिसोर्सेज, हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट विभाग दिया गया है। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को स्थानीय निकाय विभाग, संसदीय कार्य विभाग, भूमि एवं जल सुधार, प्रशासनिक सुधार विभाग दिया गया है। पंजाब पुलिस ने सेवानिवृत्त होकर आए फौजा सिंह सरारी को स्वतंत्रता सेनानी, डिफेंस सर्विस वैलफेयर, खाद्य प्रसंस्ककरण तथा बागवानी विभाग दिया गया है। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च, चुनाव विभाग दिया गया है। मान सरकार में दूसरी महिला मंत्री अनमोल गगन मान को पर्यटन और संस्कृति मामले, इन्वेस्टमेंट एवं प्रमोशन, श्रम और शिकायत निवारण विभाग दिया गया है।

Updated : 18 July 2022 6:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top