Home > राज्य > अन्य > ओपिनियन पोल : हरियाणा में फिर भाजपा का लहराएगा परचम, मिलेगी बड़ी जीत!

ओपिनियन पोल : हरियाणा में फिर भाजपा का लहराएगा परचम, मिलेगी बड़ी जीत!

ओपिनियन पोल : हरियाणा में फिर भाजपा का लहराएगा परचम, मिलेगी बड़ी जीत!
X

चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर हरियाणा में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रदेश में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में सभी 90 सीटों के लिए वोटिंग होगी, जबकि 24 अक्टूबर को ही नतीजे आ जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकेगा और 7 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख तय की गई है। चुनाव का ऐलान होते ही पहला ओपिनियन पोल भी आ गया है। यह भाजपा के पक्ष में है। एबीपी न्यूज/सी-वोटर के सर्वे के हिसाब से भाजपा को 90 में से 78 सीटें मिलने की संभावना है।

कांग्रेस की झोली में 8, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के खाते में 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है। आपको बता दें कि पांच साल पहले हुए चुनाव में भाजपा को 47, कांग्रेस को 15, आईएनएलडी को 19, हरियाणा जनहित कांग्रेस को 2, बसपा और अकाली दल को 1-1 तथा निर्दलीयों को 5 सीटों पर जीत मिल थी। पोल के हिसाब से भाजपा वोट शेयर के मामले में भी बहुत आगे है। उसे 48 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 22, जेजेपी को 8, आईएनएलडी को 3 और अन्य पार्टियों को 21 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। हरियाणा में रोजगार की कमी को सबसे बड़ी समस्या बताया गया। पानी का मुद्दा दूसरे नंबर पर है।

इसके बाद महंगाई, बिजली और फिर भ्रष्टाचार का नंबर आता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर सीएम के रूप में पहली पसंद हैं। उनके खाते में 48 फीसदी मत आए हैं। 13 फीसदी लोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और 11 प्रतिशत वोटर दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देना चाहते हैं।

Updated : 22 Sep 2019 4:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top