Home > राज्य > अन्य > हरियाणा चुनाव में मोदी के साथ यह होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

हरियाणा चुनाव में मोदी के साथ यह होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

हरियाणा चुनाव में मोदी के साथ यह होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही हेमा मालिनी और सनी देओल शामिल हैं। इस सूची में योगी आदित्यनाथ समेत चार मुख्यमंत्री और तकरीबन दर्जन भर केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा द्वारा केंद्रीय चुनाव आयोग को सौंपी गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम शामिल किया गया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा महासचिव, भूपेन्द्र यादव, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, रेलमंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला भी बतौर स्टार प्रचारक हरियाणा चुनाव में प्रचार करेंगे।

इसके अलावा पार्टी ने सुरेश भट्ट, शाहनवाज हुसैन, हंसराज हंस, अनुराग ठाकुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राव इंद्रजीत सिंह, चौधरी बीरेन्द्र सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रतनलाल कटारिया, रामबिलाल शर्मा, संजय भाटिया, सुनीता दुग्गल, सत्यपाल सिंह, सनी देओल, हेमा मालिनी, सतपाल महाराज, संजीव बाल्यान, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, रवि किशन, विनोद शंकर शास्त्री और तरुण चुग को स्टार प्रचारक बनाया है।

Updated : 4 Oct 2019 2:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top