Home > राज्य > अन्य > येदियुरप्पा ने कहा - आज शाम छह बजे लेंगे CM पद की शपथ

येदियुरप्पा ने कहा - आज शाम छह बजे लेंगे CM पद की शपथ

येदियुरप्पा ने कहा - आज शाम छह बजे लेंगे CM पद की शपथ
X

बेंगलुरु। कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच अमित शाह ने कहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ही बनेंगे। इसी बीच येदियुरप्पा शुक्रवार सुबह 10 बजे राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की है। बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।

राज्यपाल से मुलाकात कर बीएस येदियुरप्पा ने 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

बीएस येदियुरप्पा आज ही शपथ लेंगे। इस बीच भाजपा बागी विधायकों से संपर्क साधने के प्रयास में है, क्योंकि भाजपा को लगता है कि कांग्रेस भी बागियों को अपने पाले में लाने का प्रयास करेगी। आज शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ बीएस येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हम आपको बता दें कि 24 जुलाई को कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी की सरकार विश्वास प्रस्ताव पास नहीं कर पाई थी। कांग्रेस-जेडीएस को मात्र 99 और भाजपा को 105 वोट मिले थे।

स्पीकर ने गुरुवार शाम को तीन विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है। स्पीकर ने इन 3 विधायकों को विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल तक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। ये विधायक मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने तक यानी 2023 तक अयोग्य रहेंगे। अयोग्य घोषित होने वाले कांग्रेस के दो बागी रमेश जारकिहोली और महेश कुमातल्ली के अलावा एक निर्दलीय विधायक आर शंकर भी हैं।

Updated : 26 July 2019 5:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top