Home > राज्य > अन्य > कर्नाटक : कुमारस्वामी सरकार को मिली राहत, जानिए कैसे

कर्नाटक : कुमारस्वामी सरकार को मिली राहत, जानिए कैसे

कर्नाटक : कुमारस्वामी सरकार को मिली राहत, जानिए कैसे
X

बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही कर्नाटक राजनीति में गर्मी ला दी है। माना जा रहा था कि भाजपा कुमारस्वामी की सरकार को गिराने में गति प्रदान करेगी। लेकिन भाजपा ने सरकार गिराने की योजना को कुछ समय के लिए स्थगित कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापठक का परिणाम आने तक इंतजार करने को कहा गयया है। यदि परिणाम ठीक रहता है उसके बाद कर्नाटक में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना होेगी।

आपको बताते जाए कि मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दो दिन पहले ही राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग की है। वहीं उनका दावा है कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ दावा किया है कि हमारे दस विधायकों को भाजपा की ओर से करोड़ों रुपए देने का लालच दिया जा रहा है। लेकिन हमारे विधायक कांग्रेस के साथ है।बहुमत कांग्रेस के साथ है।

Updated : 22 May 2019 8:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top