- देश में 70 साल बाद दिखेंगे चीते, अफ्रीका से 16 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर
- नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, देश भर में दर्ज सभी केस दिल्ली ट्रांसफर
- IAS सौम्या शर्मा की कहानी, 16 साल की उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति, एक बार में पाई सफलता
- ग्वालियर में महपौर ने किया मेयर इन काउन्सिल का गठन, इन...पार्षदों को मिली जगह
- नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने किया 35 एएनएम सेंटर का शुभारंभ, 1700 युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण
- UNSC में भारत ने चीन को घेरा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया ना अपनाएं
- तीन तेंदुओं ने कूनो में रोकी अफ्रीकी चीतों की आमद
- पहली बार वर्ष 2013 में भाजपा से अलग हुए थे नीतीश, जानिए कब-कब आए करीब और क्यों बढ़ी दूरी
- उप्र ATS ने ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सक्रिय सदस्य

बॉर्डर पर जवान ने चलाई गोली, सीमा सुरक्षा बल के दो जवान गंभीर रूप से घायल
X
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले की लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान द्वारा मंगलवार सुबह बीएसएफ के दो जवानों पर गोली चलाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल दोनों जवानों प्रकाश और पुरुषोत्तम को बाड़मेर जिले के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने के कारणों की सीमा सुरक्षा बल की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है। सेड़वा थानाधिकारी जब्बर सिंह चारण ने मामला दर्ज करवाकर जांच शुरू कर दी है।
घटना बाड़मेर के थाना सेडवा के अंतर्गत हुई है। मामला इंस्पेक्टर तेनजिंग भूटिया ने दर्ज कराया है। उसके अनुसार, सेड़वा में बीएसएफ की 115 बटालियन दीपला चौकी पर जवान विमल कुमार ने अपने ही दो साथियों पर गोली चला दी। इस जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ कमान्डेट प्रदीप कुमार शर्मा ने अस्पताल में जवानों की जानकारी ली। दोनों जवानों को अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। मामले को लेकर पुलिस के अधिकारी राजकीय अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।