Home > राज्य > अन्य > गुजरात : छह नगर निगम के लिए शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, 23 फरवरी को वोटों की गिनती

गुजरात : छह नगर निगम के लिए शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, 23 फरवरी को वोटों की गिनती

गुजरात : छह नगर निगम के लिए शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, 23 फरवरी को वोटों की गिनती
X

अहमदाबाद। गुजरात की छह नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हो गया। कोरोना के चलते इस बार मतदान कम हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शाम छह बजे तक जामनगर में सबसे अधिक 50 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अहमदाबाद में 37.81 प्रतिशत, सूरत में 42.41 प्रतिशत, राजकोट में 45.74 प्रतिशत, जामनगर में 49.64 प्रतिशत, भावनगर में 43.66 प्रतिशत और वडोदरा में 42.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। खबर लिखे जाने तक मतदान केन्द्र पहुंच चुके लोग मतदान कर रहे थे।

गुजरात के छह नगर निगमों के 144 वार्डों में 576 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 2,276 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें भाजपा से 575, कांग्रेस से 564, आम आदमी पार्टी (आप) से 469 और अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय से 668 उम्मीदवार शामिल हैं। इनका भाग्य आज ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम को स्ट्रॉंग रूम में पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बार पिछले चुनाव की अपेक्ष मतदान का प्रतिशत कम रहा।

मतदान के दौरान आज कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग से आठ शिकायतें दर्ज कराईं। कम मतदान होने से राजनीतिक समीकरण गड़बड़ाने की अटकलें लग रही हैं। 23 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य के छह नगर निगमों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था। कोरोना के कारण मतदान की गति धीमी रही। भारतीय जनता पार्टी ही गुजरात के सभी अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर और वडोदरा नगर निगमों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अहमदाबाद के नारणपुरा वार्ड की एक सीट पर भाजपा की महिला उम्मीदवार को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है।

Updated : 21 Feb 2021 2:47 PM GMT
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top