कर्नाटक में भयानक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
Swadesh Digital | 30 Oct 2019 9:05 AM GMT
X
X
तुमकुरु। कर्नाटक जिले के कोराटागेरे तालुक के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस के पलट जाने से हुई भयानक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कम से कम तीन की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतकों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। बस की तेज गति के कारण यह दुर्घटना हुई जिसमें बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था और बस पलट गई। इस सम्बन्ध में कोराटगेरे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Updated : 30 Oct 2019 9:05 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire