Home > राज्य > अन्य > कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कारण

कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कारण

कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कारण
X

कोलकाता। कतर एयरवेज की एक फ्लाइट को दमदम हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। इसकी वजह है कि एक 23 साल की महिला ने फ्लाइट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। सोमवार रात 3:15 बजे के करीब विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें कोलकाता हवाई अड्डे से सटे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में हवाई अड्डा प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि कतर एयरवेज की फ्लाइट ओमान से दोहा जा रही थी। जब विमान कोलकाता हवाई के करीब था तब महिला ने प्रसव पीड़ा की शिकायत की। तत्काल मेडिकल टीम की मदद से उसका प्रसव कराया गया। नार्मल बच्चा हो गया था। उसके बाद फ्लाइट की कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

एयरपोर्ट पर जच्चा-बच्चा की प्राथमिक चिकित्सा हुई। जांच के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल में ले जाया गया है। इधर जच्चा बच्चा को उतारने के बाद बाकी यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने दोहा के लिए उड़ान भरी।

Updated : 4 Feb 2020 5:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top