असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Swadesh Digital | 8 Sep 2019 3:30 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग में रविवार सुबह 7.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई।
आईएमडी के मुताबिक रविवार सुबह 7.03 बजे आये भूकंप का केन्द्र कार्बी आंगलोंग था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इस भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि असम का कार्बी आंगलोंग जिला एक पहाड़ी क्षेत्र है और खनिज सम्पदा से भरपूर है।
Updated : 8 Sep 2019 3:30 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire