Home > राज्य > अन्य > धन और परिवारवाद की दुकान चलाती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

धन और परिवारवाद की दुकान चलाती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

धन और परिवारवाद की दुकान चलाती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर
X

सिद्धार्थनगर। भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की दुकान चलाती है। यहां पर सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के आने पर विपक्षियों ने चायवाला बोलकर खिल्ली उड़ाने का काम किया था। आज वही चायवाला पूरे विश्व में भारत का डंका बजा रहा है।

जिले के साड़ी तिराहे से भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए अनुराग ने कहा कि गठबन्धन भाजपा से लड़ने के बदले आपस में लड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी का जनाधार प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में तेजी से देश भर मे बढ़ा है। पार्टी पुनः देश में पूर्ण बहुमत प्राप्त करके नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष तक देश पर राज करने वालों ने हर वर्ग को छलने का काम किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति हो तो देशवासियों के लिए कुछ भी किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने व्यापारी, किसान, युवा, महिला व बुजुर्ग सभी के लिए योजनाएं चलाई पर सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दाग तो दूर आरोप भी नहीं लग सके हैं।

Updated : 24 March 2019 2:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top