Home > राज्य > अन्य > दिल्ली में शिक्षा चिकित्सा में जो सुधार किए वो खुद एक उदाहरण है : केजरीवाल

दिल्ली में शिक्षा चिकित्सा में जो सुधार किए वो खुद एक उदाहरण है : केजरीवाल

युवा शक्ति के साथ देश में हम एक नई क्रांति का आगाज करेंगे : दुष्यंत चौटाला रोड शो के बाद कमेरे वर्ग और व्यपारियेंा में नया परिर्वात आएगा : दिग्विजय चौटाला

दिल्ली में शिक्षा चिकित्सा में जो सुधार किए वो खुद एक उदाहरण है : केजरीवाल
X

सोनीपत। सोनीपत में जेजेपी और आम आदमी पार्टी ने अपने संयुक्त प्रत्याशी जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के समर्थन में रोड शो मंगलवार को किया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद दुष्यंत चौटाला रोड में शामिल रहे।

कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश को आजादी के बाद शिक्षा और चिकित्सा जो मिलनी चाहिए थी यह सरकारे दे नहीं नहीं हमने दिल्ली में जो परिवर्तन किए वो पूरे देश के सामने एक उदाहरण है। हरियाणा में हम दिल्ली की तरह सभी को साथ लेकर काम करेंगे। सोनीपत से दिग्विजय सिंह चौटाला को विजयी बनाएं।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवा शक्ति परिवर्तन लाती है यह एक क्रांति का आगाज हो रहा है आज इस रोड के बाद नई शक्ति का संचार होगा होगा सोनीपत बहालगढ में उन्होंने लोगों को संबाेधत किया। इसके बाद यह काफिला रोड शो के लिए निकला और सिविल अस्पताल के पास से नीचे उतरे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

यहां से वे कुछ दूर पैदल चले फिर खुले रथ पर सवार होकर शहर सोनीपत में प्रवेश किया विभिन्न मार्गाें से होते हुए गन्नौर गए और यह रोड शो करनाल कुरुक्षेत्र तक गया। जगह जगह पर लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता, डा. नवीन जयहिंद, पदम सिंह दहिया, तेलूराम जोगी, बबीता दहिया, सरोज बाला, सरोज बैंनीवाल, शियानंद त्यागी, कृष्ण गोापल त्यागी, मास्टर संदीप पहल, बलबीर पहल, विमल, अनिल तुषीर, जयभगवान मास्टर जिला अध्यक्ष, प्रभारी संदीप सलौनिया, राई प्रधान रणबीर आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 30 April 2019 2:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top