नागपुर पुलिस ने देवेंद्र फडणवीस को भेजा समन, हलफनामे में 2 क्रिमिनल केस छिपाने का आरोप
Swadesh Digital | 29 Nov 2019 7:13 AM GMT
X
X
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट ने समन जारी कर दिया है। फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप है। वकील सतीश उके का आरोप है कि फडणवीस ने अपने हलफनामे में दो आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाई है।
इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से फडणवीस को राहत मिल गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नागपुर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फडणवीस के खिलाफ समन जारी कर दिया है। इस संबंध में नागपुर सदर थाने के इंस्पेक्टर महेश बंसोड़े ने बताया कि समन पूर्व मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया गया है।
Updated : 30 Nov 2019 10:33 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire