Home > राज्य > अन्य > कोरोना : मुंबई डब्बावाला ने बंद की अपनी सेवाएं

कोरोना : मुंबई डब्बावाला ने बंद की अपनी सेवाएं

कोरोना : मुंबई डब्बावाला ने बंद की अपनी सेवाएं
X

नई दिल्ली। कोरोना वायरस दुनियाभर में लगातार लोगों की जान ले रहा है। ऐसे में भारत की स्थिति भी गंभीर है और गुरुवार तक यहां संक्रमण के 166 मामले सामने आए हैं। इधर महाराष्ट्र के मुंबई के दफ्तरों को खाना पहुंचाने वाली डब्बावाला चेन ने भी अपनी सेवाएं 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी हैं। कोरोना वायरस दुनियाभर में लगातार लोगों की जान ले रहा है। ऐसे में भारत की स्थिति भी गंभीर है और गुरुवार तक यहां संक्रमण के 166 मामले सामने आए हैं। इधर महाराष्ट्र के मुंबई के दफ्तरों को खाना पहुंचाने वाली डब्बावाला चेन ने भी अपनी सेवाएं 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी हैं।

भारत में कोरोना वायरस के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। देश में हर रोज इससे संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है और यह आंकड़ा 166 हो गया है। वहीं, दुनियाभर में यह आंकड़ा दो लाख पार कर गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से एक तरह से देश की रफ्तार पर ब्रेक सी लग गई है। दिल्ली, पटना, मुंबई, गुरुग्राम समेत कई अन्य शहरों में सार्वजनिक स्थलों, मॉल-मल्टिप्लेक्स, सिनेमाघर, बाजार और मंदिर बंद कर दिए गए हैं। इस महामारी का असर शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में अभी तक तीन मौतें हुई हैं। कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

भारत ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं 11 देशों के यात्रियों को अनिवार्य रूप से अलग रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रतिबंधित देशों को छोड़कर 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया'(ओसीआई) कार्डधारकों को भारत में प्रवेश के लिये भारतीय मिशनों से ताजा वीजा लेना होगा। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 'कोई भी एयरलाइन ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, तुर्की, ब्रिटेन से किसी भी यात्री को भारत नहीं लाएगी। यह आदेश 12 मार्च से प्रभावी हो चुका है।' इसके अलावा 17 मार्च से एयरलाइनों द्वारा फिलिपीन, मलेशिया और अफगानिस्तान से यात्रियों के लाने पर भी रोक लगा दी गई है।

Updated : 20 March 2020 7:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top