Home > राज्य > अन्य > थानागाजी में रेप पीडिता से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा - कि पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा

थानागाजी में रेप पीडिता से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा - कि पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा

थानागाजी में रेप पीडिता से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा - कि पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा
X

अलवर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थानागाजी में रेप पीडिता से मिलने के बाद प्रेस को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं यहां पीड़िता के परिवार से मिलने आया हूं ना कि कोई राजनीति करने। मैंने यहां जो भी कहा है उसे अमल में लाऊंगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं कर सकते। मुझे जैसे ही यह मामला पता चला, मैंने गहलोत (मुख्यमंत्री अशोक गहलोत) से बात की। हम ना सिर्फ राजस्थान की जनता बल्कि पूरे देश को एक सख्त संदेश देना चाहते हैं जिससे ऐसे कृत्य दोबारा ना हों।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं कल भी यहां आना चाहता था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से नहीं आ सका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीडित परिवार का चालान सात दिन के अंदर पेश कर दिया जाएगा। गहलोत ने बताया कि अलवर जिले को पुलिस की दृष्टि से दो भागों में बांटा जाएगा। विपक्ष को इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।आपको बताते जाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह दिल्ली से आए थे। कांग्रेस अध्यक्ष का कांग्रेसी नेताओं ने हेलीपेड पर स्वागत किया था।

उल्लेखनीय है कि थानागाजी सामूहिक रेप पीडिता के साथ पति के सामने ही पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। इसका वीडियो बनाकर आराेपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद भाजपा और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया । पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने दबाव में आकर मामले को दबाने का प्रयास किया था। पुलिस ने अब सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 16 May 2019 8:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top