Home > राज्य > अन्य > असम-मिजोरम विवाद सुलझाने के लिए बनेगी समिति, गृहमंत्री से मिले दोनों मुख्यमंत्री

असम-मिजोरम विवाद सुलझाने के लिए बनेगी समिति, गृहमंत्री से मिले दोनों मुख्यमंत्री

असम-मिजोरम विवाद सुलझाने के लिए बनेगी समिति, गृहमंत्री से मिले दोनों मुख्यमंत्री
X

गुवाहाटी। अंतरराज्यीय सीमा विवाद सुलझाने के लिए असम और मिजोरम की सरकारों द्वारा समिति का गठन किया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच दो समितियां गठित की जाएंगी। ये समितियां चर्चा के आधार पर सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगी। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के बीच शुक्रवार की देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों के बीच शांति और सद्भाव बनाए रखने पर सहमति जताई। दोनों राज्यों की सरकारों ने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दो उच्चस्तरीय कमेटियां गठित करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर प्रस्तावित समिति में विपक्ष के प्रतिनिधि भी होंगे। इसके अलावा राज्य अपने आप तय करेगा कि समिति में किसे शामिल किया जाएगा।

असम के मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में फिर से मुख्यमंत्री स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप से दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए नई दिल्ली में मुख्यमंत्री स्तर पर बैठक हुई थी।

Updated : 29 Nov 2021 8:08 AM GMT
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top