छत्तीसगढ़ : डीआरजी जवान की नक्सलियों ने की हत्या
Swadesh Digital | 12 March 2020 9:16 AM GMT
X
X
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान का घर से अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। सुकमा एसपी सलभ सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि डीआरजी में पदस्थ सहायक आरक्षक कड़ती कन्ना होली के दूसरे दिन बुधवार 11 मार्च को अपने गांव आरगट्टा आया था। इसकी नक्सलियों को भनक लग गई। उन्होंने डीआरजी जवान को घर से अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए। वहां डीआरजी जवान की हत्या कर दी। शव गांव के पास फेंक दिया।
आज सुबह ग्रामीणों को पता चला तो जवान के परिजनों को बताया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Updated : 12 March 2020 9:16 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire