माकपा और भाजपा के 50 से अधिक समर्थक तृणमूल में शामिल
Swadesh News | 31 Aug 2019 8:27 AM GMT
X
X
सिलीगुड़ी। तृणमूल कांग्रेस के जिला कार्यालय में शनिवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से माकपा और भाजपा के 53 समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया । राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने सभी को पार्टी का झंंडा थमा कर पार्टी में शामिल किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पर्यटन मंत्री गौतम देव ने बताया कि पाथरघाटा ग्राम पंचायत सदस्या सुकुती राई के साथ पाथरघाटा इलाके से माकपा और भाजपा के कुल 53 लोग तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन सबो के साथ पार्टी मिलकर विकास का काम करेगी। (हि.स.)
Updated : 1 Sep 2019 11:46 AM GMT
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire