Home > राज्य > अन्य > अशोक चव्हाण को अब नेता भी आयात करना पड़ रहा है : मुख्यमंत्री

अशोक चव्हाण को अब नेता भी आयात करना पड़ रहा है : मुख्यमंत्री

अशोक चव्हाण को अब नेता भी आयात करना पड़ रहा है : मुख्यमंत्री
X

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण पर कटाक्ष किया है। कहा कि अब उन्हें नेता तक आयात करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को नांदेड़ जिला स्थित भोकर में भाजपा -शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।

मुख्यमंत्री ने अशोक चव्हाण पर आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए चव्हाण ने कोई विकास कार्य नहीं किया। इसलिए उन्हें कुर्सी, उस पर बैठने वाले श्रोताओं यहां तक कि नेताओं को भी किराए पर लाना पड़ रहा है। कहा कि नांदेड़ की जनता ने अशोक चव्हाण व उनके परिवार को सत्ता तक पहुंचाया। खुद अशोक मुख्यमंत्री भी बने , लेकिन नांदेड़ का विकास नहीं किया। लेकिन पिछले चार वर्षों में उन्होंने नांदेड़ के किसानों के बैंक खातों में 2226 करोड़ रुपए जमा करवाए हैं। इतना ही नहीं विभिन्न योजनाओं के लिए यहां पर 500 करोड़ रुपये का विकास कार्य शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मराठवाड़ा विभाग की विकास योजनाओं को गति दी है। इससे पहले की सरकार ने अगर इन विकास योजनाओं को गति दी होती तो इस समय मराठवाड़ा में पानी की जो समस्या है, वह पहले ही हल हो जाती। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों मिलकर यहां की पानी व सूखे की समस्या से निपटने के लिए काम कर रही हैं।

सीएम फड़णवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे पर भी निशाना साधा। कहा कि राज ठाकरे की हालत दूसरे की शादी में नाचने वाले जैसी हो गई है। उनकी पार्टी में न तो कोई सांसद है, न तो कोई विधायक है। यहां तक वह अपने नगरसेवकों को भी अपने पाले में नहीं कर सके। इस चुनाव में उनकी ताकत एक भी उम्मीदवार उतारने की नहीं है। इसके बाद भी वह अनर्गल बयानबाजी के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता समझदार है, वह यह सब समझती है और भाजपा -शिवसेना उम्मीदवार को ही मतदान करने वाली है। इस मौके पर मंत्री बबनराव लोणीकर, भाजपा -शिवसेना उम्मीदवार प्रतापराव चिखलीकर आदि भी उपस्थित थे।

Updated : 13 April 2019 1:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top