Home > राज्य > अन्य > हरियाणा में मंत्री नहीं बनाने से नाराज जजपा पार्टी के विधायक ने छोड़ा उपाध्यक्ष पद

हरियाणा में मंत्री नहीं बनाने से नाराज जजपा पार्टी के विधायक ने छोड़ा उपाध्यक्ष पद

हरियाणा में मंत्री नहीं बनाने से नाराज जजपा पार्टी के विधायक ने छोड़ा उपाध्यक्ष पद
X

चंडीगढ। हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी (जजपा) मुखिया दुष्यंत चौटाला की पार्टी में फूट पड़ती दिखाई दे रही है। नारनौंद सीट से पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक राम कुमार गौतम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला द्वारा 11 मंत्री पद अपने पास रखने पर हमला बोलते हुए कहा है कि पार्टी में नौ और विधायक हैं जिनके दम पर वह उप मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य विधायकों का भी खयाल करना चाहिए। सभी विधायक नाराज हैं।

इस बयान से माना जा रहा है कि राम कुमार गौतम ने मंत्री नहीं बन पाने की नाराजगी में इस्तीफा दिया है। नवंबर में हुए पहले मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे प्रबल दावेदार होने के बावजूद राम कुमार मंत्री बनने से चूक गए थे।

बुधवार को विधानसभा क्षेत्र नारनौंद की एक खाप पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान करने वाले राम कुमार गौतम ने बताया कि कानून (दल-बदल) के कारण वह पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। पार्टी छोड़ने पर विधायकी चली जाएगी। चूंकि लोगों ने उन्हें विधायक चुना है, वे इस नाते उनकी सेवा करते रहेंगे।

राम कुमार गौतम ने जजपा और दुष्यंत पर तंज करते हुए बताया कि मुझे तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना रखा था पर पार्टी तो क्षेत्रीय है, इस नाते पद छोड़ रहा हूं। पार्टी का सदस्य और विधायक बना रहूंगा।"

Updated : 26 Dec 2019 7:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top