- जस्टिस उदय उमेश ललित बने देश के 49वें CJI, एनवी रमना की लेंगे जगह
- देश में 70 साल बाद दिखेंगे चीते, अफ्रीका से 16 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर
- नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, देश भर में दर्ज सभी केस दिल्ली ट्रांसफर
- IAS सौम्या शर्मा की कहानी, 16 साल की उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति, एक बार में पाई सफलता
- ग्वालियर में महापौर ने किया मेयर इन काउन्सिल का गठन, इन...पार्षदों को मिली जगह
- नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने किया 35 एएनएम सेंटर का शुभारंभ, 1700 युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण
- UNSC में भारत ने चीन को घेरा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया ना अपनाएं
- तीन तेंदुओं ने कूनो में रोकी अफ्रीकी चीतों की आमद
- पहली बार वर्ष 2013 में भाजपा से अलग हुए थे नीतीश, जानिए कब-कब आए करीब और क्यों बढ़ी दूरी

वीरपुर एसएसबी कैंप में हादसा, 3 ट्रेनी जवानों की करंट लगने से मौत
X
सुपौल। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45 वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई जबकि 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चार जवानों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि पांच जवानों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है।
हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार 45 वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का तबादला के बाद बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन एक टेंट में किया गया था।उसी टेंट को शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रेनी जवान खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार में अल्मुनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे इसलिए एक साथ कई लोग करंट की चपेट में आ गए। इसमें महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटील (30), परशुराम सबर (24) एवं महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28) की मौत मौके पर ही हो गई।करंट से घायल जवान नरसिंह चैहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र, मो. शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव एवं आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया है।