Home > राज्य > मुंबई : मुफ्त के इंटरनेट का कर रहा गलत हैं उपयोग

मुंबई : मुफ्त के इंटरनेट का कर रहा गलत हैं उपयोग

मुंबई : मुफ्त के इंटरनेट का कर रहा गलत हैं उपयोग
X

मुंबई। मुंबई में कई स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुफ्त इंटरनेट की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इस इंटरनेट का गलत इस्तेमाल करने के कारण रेलवे और सरकार ने कई जगहों पर इंटरनेट की सुविधा को बंद करने का भी संकेत दिया था, हालांकि अभी तक ये सेवा अपने पुराने तरिके से ही चालू है। मुंबई में 28 स्टेशनों पर यह सर्विस उपलब्ध है। इन स्टेशनों से जून महीने में लोगों ने 9.5 लाख जीबी डेटा इस्तेमाल किया है यानी मुफ्त में रोजाना करीब 30 हजार जीबी डेटा का इस्तेमाल हो रहा है।कल्याण, ठाणे, अंधेरी, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला, दादर (सेंट्रल), बोरीवली, दादर (वेस्टर्न), बांद्रा और डोंबिवली। गूगल ने रेलटेल की साझेदारी में 400 रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक वाई-फाई सेवा शुरू की है। इसमें प्रति यूजर औसत खपत 350 एमबी से अधिक है। रेलटेल भारतीय रेल की टेलीकॉम इकाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जून महीने में कल्याण स्टेशन पर 4,22,149 लोगों ने गूगल वाई-फाई इस्तेमाल करने के लिए लॉग-इन किया था। कल्‍याण स्‍टेशन पर रोजाना 14 हजार यात्री मुफ्त का डेटा इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त इंटरनेट की सेवा का लोग दुरुपयोग भी कर रहे हैं। कई बार ऐसी खबर पढ़ने का मिली है और देखा गया है कि लोग अश्लील चीजें देखते हैं।

Updated : 4 Aug 2018 3:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top