Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > कोरोना ने मुरैना में दी दस्तक, दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना ने मुरैना में दी दस्तक, दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना ने मुरैना में दी दस्तक, दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
X

मुरैना। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने मुरैना जिले में दस्तक दे दी है। जिले में दुबई से लौटे लौटे पति पत्नि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर से 32 संदिग्धों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से आज आई 6 लोगों की रिपोर्ट में 2 लोग पॉजिटिव एवं चार अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी 26 लोगों की जाँच रिपोर्ट अभी आना शेष है।

17 मार्च को दुबई से दुबई से लौटे वेटर व उसकी पत्नी को तबियत खराब होने पर 31 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रशासन ने पूरी कॉलोनी को सील कर दिया है। इसके साथ ही युवक के संपर्क में आये 22 लोगों को आइसोलेट कर उनके सैंपल जाँच भेजे हैं। वहीँ एक अन्य व्यक्ति को भी आमपुरा में आइसोलेट कर कॉलोनी को सील किया गया है। वहीँ दिल्ली से लौटे पोरसा के एक युवक को भी आइसोलेट कर उसके सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।


Updated : 3 April 2020 6:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top