Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > अरविन्द भदौरिया बने प्रदेश समन्वयक, राज्यों का करेंगे दौरा

अरविन्द भदौरिया बने प्रदेश समन्वयक, राज्यों का करेंगे दौरा

नागरिकता संसोधन कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने बीजेपी शुरू करेगी जन जागरण अभियान

अरविन्द भदौरिया बने प्रदेश समन्वयक, राज्यों का करेंगे दौरा
X

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया को उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा का समन्वयक नियुक्त किया हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी ऐसी ही जिम्मेदारी सौपी गई हैं, उन्हें महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ का समन्वयक बनाया गया हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए नागरिकता संसोधन कानून को लेकर लोगो के मन में फैली भ्रांतियों एवं शंकाओ का समाधान करने के लिए जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जन जागरण अभियान देश भर में शुरू करने जा रही हैं। इस अभियान के तहत ही यह नेता इन राज्यों में जाकर वहां होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। मध्यप्रदेश में इस अभियान के मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को सौपी गई हैं।

राज्यों का करेंगे दौरा, रैलियों का होगा आयोजन

ये दोनों नेता में समन्वयक के तौर पर सौंपे गए राज्यों में दौरा करेंगे और जनता के बीच नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर फैले भ्रम को दूर करेंगे। पार्टी द्वारा तय की गई योजना के तहत कार्यकर्ता आम जनो के बीच उनके घर-घर जाकर इस कानून के बारे में जानकारी देंगे। लोगो तक CAA की सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में 1000 रैलीयो के आयोजन की योजना बनाई है, जिसमें स्थानीय एवं केंद्रीय नेताओं को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी ने देश भर में 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना भी बनाई हैं।

शरणार्थियों से जुडकर उन्हें नागरिकता दिलायेंगे

भाजपा इस कानून को जमीन पर उतारने के लिए शरणार्थियों से सीधे जुडऩे की तैयारी भी कर रही हैं। जिसके लिए पार्टी द्वारा मंडलस्तर पर तीन नागरिकता सहायक पदाधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। जो अपने क्षेत्र में रह रहे शरणार्थियों से संपर्क करेंगे एवं उन्हे नागरिकता दिलाने का प्रयास करेंगे। पार्टी द्वारा इस कार्य के लिए जिला स्तर पर बैठकों को शुरू कर दिया है।

Updated : 3 Jan 2020 10:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top