Home > राज्य > ठाणे के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

ठाणे के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

ठाणे के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग
X

मुंबई। ठाणे जिले में सिलफाटा इलाके में एक प्लास्टिक कंपनी के गोदाम में बुधवार को सुबह अचानक आग लग गई है। यह आग इतनी विकराल है कि पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सिलफाटा इलाके में भारी मात्रा में गोदाम हैं। यहां एक प्लास्टिक के गोदाम में सुबह 6 बजे अचानक आग लग गई। गोदाम सुबह बंद था, जिससे यहां किसी के घायल होने की खबर अब तक नहीं मिली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे हैं और अन्य गोदाम आग से प्रभावित न हो, इसका प्रयास कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक फायर ब्रिगेड के जवान यहां आग पर काबू पाने में असफल रहे, लेकिन आग बुझाने का प्रयास जारी है। स्थानीय पुलिस यहां नागरिकों को घटनास्थल से दूर ही रोक दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Updated : 12 Sep 2018 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top