Home > राज्य > खतरे के निशान से ऊपर यमुना का जलस्तर बढ़ा, ब्रिज पर रेल परिचालन बंद

खतरे के निशान से ऊपर यमुना का जलस्तर बढ़ा, ब्रिज पर रेल परिचालन बंद

खतरे के निशान से ऊपर यमुना का जलस्तर बढ़ा, ब्रिज पर रेल परिचालन बंद
X

नई दिल्ली। दिल्ली में खतरे के निशान से उपर बह रही यमुना का जल स्तर सोमवार को 205.53 मीटर पर पहुंच गया है। रेलवे ने इसके चलते ओल्ड यमुना ​ब्रिज पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। पुल को सड़क यातायात और पैदल यात्रियों के लिए रविवार से ही बंद कर दिया गया था।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर इससे पहले सबसे अधिक 1978, 2010 और 2013 में 207 मीटर से भी अधिक दर्ज किया गया था।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे का दिल्ली डिवीजन नियंत्रण कार्यालय यमुना में बढ़ रहे जलस्तर पर नजर रखे हुए है। यमुना में जल स्तर 205.7 मीटर तक पहुंचने पर रेल यातायात जारी रखा गया लेकिन जैसे ही यमुना ने इस स्तर को पार किया और यह 205.53 मीटर पर पहुंची। रेलवे ने तुरन्त इस पुल से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया। इस पुल पर अब ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द कर दिया है।

शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 204.50 मीटर पर पहुंच गया था जो कि आधिकारिक खतरे के निशान 204 मीटर से अधिक था। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन रविवार को पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट के महेश ने दिल्ली पुलिस को ओल्ड यमुना ​ब्रिज पर सड़क यातायात बंद करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने इस पुल को दोनों तरफ से बंद कर दिय।

Updated : 30 July 2018 10:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top