Home > राज्य > दिल्ली महिला आयोग यौन शोषण पीड़ित महिलाओं की मदद करेगा

दिल्ली महिला आयोग यौन शोषण पीड़ित महिलाओं की मदद करेगा

दिल्ली महिला आयोग यौन शोषण पीड़ित महिलाओं की मदद करेगा
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। दिल्ली महिला आयोग ने यौन शोषण की शिकायत करने के लिए एक अलग ई-मेल व फोन नम्बर की सुविधा दे दी है। जिस पर यौन शोषण की शिकायत की जा सकती है। इस पर शिकायत मिलने पर दिल्ली महिला आयोग यौन आरोपितों को सजा दिलाने में हर संभव मदद करेगा।

शनिवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि वह पीड़ित महिलाओं के लिए हर तरह से मदद करने को तौयार हैं। वहीं सूत्र बताते हैं कि कई महिला पत्रकारों ने दिल्ली सरकार व दिल्ली महिला आयोग से इस संबंध में सम्पर्क किया है। ऐसे में यदि दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली सरकार ने विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं की मदद की तो यह और बड़ा मुद्दा बनेगा। दिल्ली महिला आयोग इस मामले में एमजे अकबर को नोटिस देगा। यह होते ही मुद्दा भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी बन जायेगा। जिसका आम आदमी पार्टी भरपूर लाभ लेने की कोशिश करेगी और भाजपा को अपनी शुचिता सिद्धांत के बचाव के लिए अपने सांसद एमजे अकबर का खुलकर बचाव करना पड़ेगा।

Updated : 21 Oct 2018 11:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top