Home > राज्य > बांदीपोरा : शरारती तत्वों ने भाजपा के उम्मीदवार को पत्थर मारा, घायल

बांदीपोरा : शरारती तत्वों ने भाजपा के उम्मीदवार को पत्थर मारा, घायल

बांदीपोरा : शरारती तत्वों ने भाजपा के उम्मीदवार को पत्थर मारा, घायल
X

जम्मू/स्वदेश वेब डेस्क। बांदीपोरा जिले के दच्छीगाम क्षेत्र में सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने भाजपा के उम्मीदवार को पत्थर मार दिया जिसके चलते उम्मीदवार घायल हो गया। भाजपा के उम्मीदवार की पहचान आदिल अली बुहरू पुत्र अली मोहम्मद निवासी प्लान बांदीपोरा पोरा के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आदिल अली बुहरू बांदीपोरा मतदान केंद्र जा रहा था। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने बुहरू पर पत्थर से हमला कर दिया जिसके चलते उसे सिर पर चोट आ गई। बुहरू को तुरन्त उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदीपोरा पहुंचाया गया है। निकाय चुनावों के लिए बुहरू बांदीपोरा की वार्ड नम्बर 15 के लिए खड़ा हुआ है।

Updated : 8 Oct 2018 2:50 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top