Home > राज्य > मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर लौट रहे कार सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत, 4 गंभीर

मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर लौट रहे कार सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत, 4 गंभीर

मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर लौट रहे कार सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत, 4 गंभीर
X
Image Credit : ANI Tweet

राजनांदगांव /स्वदेश वेब डेस्क। मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा रविवार की सुबह करीब 7 बजे सोमनी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास हुआ है। एक परिवार सुबह-सुबह डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहा था, तभी उनके कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 महिलाओं और 5 पुरुषों की मौत हो गई। बाकी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान एक व्यक्ति की और मौत हो गई जबकि 4 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों की पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Updated : 14 Oct 2018 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top