Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

West Indies Miss world Cup 2027 direct spot

क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज, तीसरी बार ODI वर्ल्ड कप एंट्री से चूकी

क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई। दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम वेस्टइंडीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई है। जानें किस टीम ने उम्मीद खत्म की है।


क्रिकेट में बड़ा उलटफेर दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज तीसरी बार odi वर्ल्ड कप एंट्री से चूकी

Cricket News |

क्रिकेट। आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के परिणाम से चौंकाने वाला बदलाव हुआ है। यह सीरीज वेस्टइंडीज के लिए बेहद अहम थी। पहले मैच का नतीजा बारिश के कारण नहीं निकल सका। इसके बाद 7 अगस्त को खेले गए दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हराया। इस नतीजे के बाद अफगानिस्तान को 2027 वनडे वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर लिया। लेकिन वेस्टइडीज के लिए डायरेक्ट एंट्री का रास्ता बंद हो गया।

बता दें कि साल 2027 में होने वाला वनडे का विश्व कप साल के अंत अक्टूबन-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नमीबिया में खेला जाएगा।

रैंकिंग ने भी वेस्टइंडीज का साथ नहीं दिया

वेस्टइंडीज लंबे समय से डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की दौड़ में पिछड़ रही थी। आईसीसी की जानकारी के अनुसार, टीम जून में ODI रैंकिंग में 10वें स्थान पर थी। इसके चलते उनको टॉप 8 में जगह बनाना जरूरी थी। मौजूदा आईसीसी टीम पेज पर भी वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर दर्ज है। यानी सिर्फ दूसरे मुकाबलों के नतीजे उसके लिए काफी नहीं थे। उसे खुद भी रैंकिंग में जरूरी स्थिति हासिल करनी थी। अफगानिस्तान की जीत ने इस समीकरण को उसके खिलाफ कर दिया।

तीसरी बार क्वालीफायर का करना होगा सामना

वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह सिलसिला लगातार तीसरे वर्ल्ड कप तक पहुंच गया है। साल 2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम को क्वालीफायर खेलना पड़ा था। तब उसने वहां से मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई थी। फिर साल 2023 में कहानी और खराब रही। जिम्बाब्वे में खेले गए क्वालीफायर में वेस्टइंडीज सुपर सिक्स चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी।

क्या रही थी वजह

इसकी वजह थी कि जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ हार के बाद स्कॉटलैंड ने भी उसे हरा दिया था। इसके साथ वेस्टइंडीज पहली बार पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। ICC ने भी 2023 के बाद वेस्टइंडीज के 2027 टूर्नामेंट में सीधे पहुंचने के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया था।

क्रिकेट पर राज करने वाली टीम की बदली स्थिति

वेस्टइंडीज का इतिहास उसे इस स्थिति से अलग नजर आने वाला बनाता है। टीम 1975 और  1979 में वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी। लेकिन हाल के वर्षों में उसका प्रदर्शन उस पुराने दबदबे से काफी दूर रहा है। फिर 2023 में मुख्य टूर्नामेंट से बाहर होना इस गिरावट का सबसे बड़ा संकेत था। अब साल 2027 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम को आसान रास्ता नहीं मिला है। उसे क्वालीफायर में उतरकर अपनी जगह हासिल करनी होगी। वेस्टइंडीज के लिए यह सिर्फ एक टूर्नामेंट में पहुंचने की लड़ाई नहीं होगी। यह ओडीआई क्रिकेट में अपनी स्थिति दोबारा मजबूत करने की परीक्षा भी होगी।

Related to this topic: