वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज हुई बाहर, आयरलैंड सुपर -12 में पहुंची

वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज हुई बाहर, आयरलैंड सुपर -12 में पहुंची

By : स्वदेश डेस्क
वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज हुई बाहर,  आयरलैंड सुपर -12 में पहुंची

सिडनी।  आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 में वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हो गया है। क्वालीफायर मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने 17.3 ओवर में 1 विकेट पर 150 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयलैंड की टीम को पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्र्यू बालबर्नी ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 73 रन जोड़े। इसी स्कोर पर अकील हुसैन ने बालबर्नी को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। बालबर्नी ने 23 गेंदों में तीन चौकों और इतने ही छक्कों की बदौलत 37 रन बनाए। इसके बाद स्टर्लिंग और लोरकेन टकर ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई।

स्टर्लिंग 48 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की बदौलत 66 और टकर 35 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की बदौलत 45 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग के 62 रनों की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट पर 146 रन बनाए। किंग के अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 24 व इविन लुईस और निकोलस पूरन ने 13-13 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से गैरेथ डेलानी ने 3, सिमी सिंह और बैरी मैकार्थी ने 1-1 विकेट लिया।

संबंधित सामग्री

Nishant Khare: MP भाजपा में बड़ी नियुक्ति, निशांत खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Nishant Khare: MP भाजपा में बड़ी नियुक्ति, निशांत खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ी नियुक्ति की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को...

Nov 07, 2026
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिवाली बाद कड़ाके की ठंड, बारिश का भी बड़ा अपडेट 

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिवाली बाद कड़ाके की ठंड, बारिश का भी बड़ा अपडेट 

मध्य प्रदेश में दीपावली के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, त्योहारी सीजन के बाद अब राज्य में ठंड का अहसास और गहराएगा।

Nov 07, 2026
MP Safai Karmchari News: 20 हजार रुपए तक हो सकती है सफाई कर्मियों की सैलरी,10 साल पुराने दैनिक वेतनभोगी होंगे परमानेंट,

MP Safai Karmchari News: 20 हजार रुपए तक हो सकती है सफाई कर्मियों की सैलरी,10 साल पुराने दैनिक वेतनभोगी होंगे परमानेंट,

मध्यप्रदेश में तीन दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। सरकार 10 साल पुराने दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण और वेतन 18-19 हजार रुपए करने पर विचार करेगी।

Nov 07, 2026
Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026