Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > खेल

ICC ODI Ranking : रोहित शर्मा ने रैंकिग में लगाई बड़ी छलांग, छठवें स्थान पर पहुंचे

ICC ODI Ranking : रोहित शर्मा ने रैंकिग में लगाई बड़ी छलांग, छठवें स्थान पर पहुंचे

आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 836 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं


icc odi ranking  रोहित शर्मा ने रैंकिग में लगाई बड़ी छलांग छठवें स्थान पर पहुंचे

नईदिल्ली।  वनडे वर्ल्ड कप के बीच रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई।  वे रैंकिंग में पांच स्थान पर उठकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।वहीं पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम टॉप पर बने हुए हैं। गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ट को फायदा हुआ है।

बुधवार को जारी लेटेस्ट वनडे बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। शुभमन गिल दूसरे, रोहित छठे और विराट कोहली वर्तमान रैंकिंग में नौवें नंबर पर हैं।वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड पहले स्थान पर बरकरार है। हेजलवुड के अभी 660 पॉइंट हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और तीसरे पर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज हैं।

आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 836 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि, दूसरे स्थान पर काबिज गिल की तुलना में उनके पास सिर्फ 18 अंक ज्यादा हैं। गिल के पास आगामी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर शीर्ष वनडे बल्लेबाज बनने का मौका रहेगा। 

बल्लेबाज रैंकिंग - 

  • बाबर आजम  (पाकिस्तान ) 
  • शुभमन गिल (भारत ) 
  • क्विंटन दी कॉक (साऊथ अफ्रीका)
  • रासी वान (साऊथ अफ्रीका)
  • हैरी रेक्टर (आयरलैंड )
  • रोहित शर्मा (भारत ) 
  • डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया ) 
  • डेविड म्लान (इंग्लैंड ) 
  • विराट कोहली ( भारत ) 
  • इमाम  उल हक (पाकिस्तान ) 

Related to this topic: