Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > खेल

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच


न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे राहुल द्रविड़ वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच

नईदिल्ली। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत के कार्यवाहक मुख्य कोच होंगे क्योंकि राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ को टी 20 विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद आराम दिया गया है। भारत 18 नवंबर से वेलिंगटन में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा। 

जहां नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को दौरे के लिए आराम दिया गया है, वहीं टी20 विश्व कप के बाद पूरे कोचिंग स्टाफ को भी ब्रेक दिया गया है।बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, 'लक्ष्मण के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टॉफ में ऋषिकेश कानितकर (बल्लेबाजी) और सैराज बहुतुले (गेंदबाजी) शामिल होंगे।' 

बता दें कि यह पहली बार नहीं होगा जब लक्ष्मण भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। पूर्व क्रिकेटर ने पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के दौरे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में एकदिवसीय घरेलू श्रृंखला के दौरान भारत को कोचिंग दी थी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे जबकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। बांग्लादेश में टीम की अगुवाई करने के लिए रोहित की वापसी होगी। कोहली और अश्विन बांग्लादेश दौरे के लिए भी टीम में वापसी करेंगे जहां भारत चार दिसंबर से तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।

Related to this topic: