'पंजा कुश्ती' को मिलेगी नई पहचान, मार्च में होगा 'प्रो पंजा लीग 2022' का शुभारंभ

फिल्म अभिनेता परवीन डबास और अभिनेत्री प्रीति झंगियानी से दूरभाष पर बातचीत
वेब डेस्क। बचपन में लुभाने वाला पंजा लड़ाने का खेल एक बार फिर लोगों के बीच छा जाने को तैयार है। कलाई और बाजुओं की मजबूती वाले खेल को समर्पित 'प्रो पंजा लीगÓ का आयोजन फिल्म अभिनेता परवीन डबास और अभिनेत्री प्रीति झंगियानी की जोड़ी के नेतृत्व में किया जाएगा। जो स्वास्थ्य, सेहत और फिटनेस के लक्ष्य में एक छोटा सा कदम है। यह कलाइयों का खेल है और इसे हाथों की मजबूती से ही जीता जा सकता है। इस लीग में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग 18 भार वर्ग तय किए गए हैं। जिससे यह सुनिश्चित रहे कि मुकाबला बराबर के लोगों में हो और सबको समान अवसर मिले। लीग में कुल 30 खिलाडिय़ों को 6 टीमों में विभाजित किया जाएगा। पंजीयन और वजन के हिसाब से लोगों को अलग-अलग वर्ग में रखने का काम लीग से एक दिन पहले किया जाएगा, ताकि लोगों को सही वर्ग में रखा जा सके। मार्च में आयोजित होने वाली 'प्रो पंजा लीग 2022Ó की तैयारियों को लेकर लीग के संस्थापक और आयोजक अभिनेता परवीन डबास और उनकी पत्नी अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने एक विशेष साक्षात्कार में स्वदेश से बात की और भारत में तेजी से बढ़ते इस खेल के बारे में कई पहलुओं का खुलासा किया।
स्वदेश के साथ दूरभाष साक्षात्कार के दौरान, परवीन डबास से सवाल किया गया कि प्रो पंजा लीग क्यों और कैसे हुई। अभिनेता ने मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) का उदाहरण दिया- एक ऐसा खेल जिसमें वह पहले शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैं 2016 से एमएमए में शामिल हूं और विदेशों में यह एक बहुत लोकप्रिय खेल है। पहले मुझे लगता था कि 'एमएमएÓ वास्तव में एक रोमांचक खेल है लेकिन यह एक विशिष्ट खेल है। क्योंकि इसमें खून है। या यूं कहा जाए कि एमएमए एक आक्रामक खेल है, जबकि पंजा कुश्ती हिंसा और खून के बिना खेले जाने वाला खेल है। डबास ने कहा कि भारत में अगर आप किसी से एमएमए के बारे में पूछते हैं, तो लोग जवाब देंगे कि वे इसके बारे में नहीं जानते हैं। हालांकि, जब आप उनसे पांजा कुश्ती के बारे में पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि उसे वह जानते हैं, चाहे वह एक गांव का व्यक्ति हो या शहर में बड़ा उद्योगपति। हर कोई जानता है कि पांजा या आर्म-कुश्ती क्या है।
डबास से भारत में उन स्थानों के बारे में पूछा गया कि जहां पांजा कुश्ती लोकप्रिय रहा है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और असम कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां इस खेल को काफी पसंद किया जाता है। कौन से खिलाड़ी प्रो पांजा लीग की लोकप्रियता को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं?
बिल्कुल कुछ खिलाड़ी हैं जिनका मैं उल्लेख करना चाहूंगा। एक हैं सचिन गोयल, मनीष कुमार और करज सिंह। मध्यप्रदेश के उज्जैन से सचिन गोयल और ग्वालियर से मनीष कुमार जबकि करज हरियाणा से हैं।
एक प्रश्न के जवाब में अभिनेत्री प्रीति ने बताया कि पंजा कुश्ती भारत में एमएमए का एक प्रीमियर शो बन चुका है। एमएमए डॉट कॉम देश में एमएमए की प्रीमियर वेबसाइट बन चुकी है। प्रो पंजा लीग का उद्देश्य एक ऐसे खेल को बढ़ावा देना है, जिसकी जड़ें पीढिय़ों से हमारे देश में जमी हुई हैं और जिसे दुनियाभर में पेशेवर तरीके से खेला जाता है। भारत में भी इसके विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। इस लीग का लक्ष्य भारत में खिलाडिय़ों को बड़ा मंच प्रदान करना है। प्रीति ने कहा, हमारे पास इस लीग के लिए बड़ी योजनाएं हैं। पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं, इसके बाद एशिया और फिर विश्वस्तरीय पंजा कुश्ती चैंपियनशिप की ओर कदम बढ़ाएंगे।
कौन है परवीन डबास
परवीन ने हिंदी सिनेमा में वर्ष 1999 में फिल्म दिल्लगी से पदार्पण किया था, उसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद वह कई अन्य सुपरहिट फिल्मों में नजर आये जिनमे द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई, मैंने गांधी को नहीं मारा, खोसला का घोसला आदि फिल्में शामिल हैं। बतौर निर्देशक परवीन ने फिल्म सही धंधे गलत बंदे निर्देशित की, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया।
फिल्म 'मोहब्बतें' से मिली थी बड़ी पहचान
अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने मॉडलिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग के दौरान ही उन्हें राजश्री प्रोडक्शन के म्यूजिक वीडिओ 'छुई मुई सी तुमÓ में अभिनय करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्हें 1999 मलयालम और तेलुगु फिल्म में भी अभिनय किया। साल 2002 में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'मोहब्बतेंÓ में अभिनय करने का मौका मिला। मोहब्बतें की सफलता के बाद प्रीति को कई बॉलीवुड फिल्मों का प्रस्ताव मिला। उन्होंने 'ना तुम जानो ना हमÓ 'आवारा पागल दीवानाÓ 'चांद के पार चलोÓ, 'वाह! तेरा क्या कहनाÓ, 'बाज: ए बर्ड इन डेंजरÓ, 'एलओसी कारगिलÓ 'आन: मेन एट वर्कÓ, 'विक्टोरिया नंबर 203Ó, 'देखो ये है मुंबई रियल लाइफÓ जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
