मलेशिया मास्टर से बाहर हुए प्रणय, सेमीफाइनल में हांगकांग के एंगस ने हराया

मलेशिया मास्टर से बाहर हुए प्रणय, सेमीफाइनल में हांगकांग के एंगस ने हराया
X

नईदिल्ली। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हांगकांग के एंगस एनजी का लॉन्ग से हारकर मौजूदा मलेशिया मास्टर्स 2022 से बाहर हो गए हैं। कोर्ट 1 पर खेले गए मुकाबले में प्रणय लॉन्ग से 17-21, 21-9, 21-17 से हार गए।

प्रणय ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की। दूसरे गेम में उन्हें भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम गेम एक करीबी मुकाबला था, लेकिन लॉन्ग ने अंत में गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रणय की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।इससे पहले शुक्रवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स 2022 के क्वार्टर फाइनल में ताई जु-यिंग से हारकर बाहर हो गई थीं।

Tags

Next Story