आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज। जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग फॉर्म और मैच से जुड़ी अहम जानकारी।
मौजूदा सीजन में प्रदर्शन की बात करें तो पंजाब किंग्स बेहतर लय में नजर आ रही है। टीम ने अब तक खेले गए 3 मैचों में 2 जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा।वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा है। टीम 3 में से सिर्फ 1 मैच ही जीत सकी है। कप्तानी और टीम संयोजन में संतुलन की कमी भी साफ दिख रही है।हालांकि, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 24 मुकाबलों में हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को 7 जीत मिली है।
ओपनिंग जोड़ी पर टिकी रहेगी नजर
इस मुकाबले में दोनों टीमों की ओपनिंग जोड़ी अहम भूमिका निभा सकती है। हैदराबाद की ओर से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी तेज शुरुआत देने में सक्षम है। इस जोड़ी ने हाल के सीजन में शानदार स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।दूसरी ओर, पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश की जोड़ी भी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है।
अर्शदीप की फॉर्म बनी चिंता
पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस सीजन में अब तक खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने 3 पारियों में एक भी विकेट हासिल नहीं किया है और उनकी इकॉनमी 9.9 रही है.हालांकि, उनके खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड मिश्रित रहा है, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
चोटों से जूझ रही हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन में खिलाड़ियों की चोटों का सामना करना पड़ा है। खासकर पैट कमिंस की अनुपस्थिति टीम के संतुलन पर असर डाल रही है।
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। जहां पंजाब अपनी जीत की लय बनाए रखना चाहेगी, वहीं हैदराबाद वापसी कर अंक तालिका में सुधार करना चाहेगी।