Home > खेल > अन्य खेल > "कबड्डी" का महासंग्राम हुआ शुरू, यूपी योद्धा को बंगाल वारियर्स ने 38-33 से हराया

"कबड्डी" का महासंग्राम हुआ शुरू, यूपी योद्धा को बंगाल वारियर्स ने 38-33 से हराया

कबड्डी का महासंग्राम हुआ शुरू, यूपी योद्धा को बंगाल वारियर्स ने 38-33 से हराया
X

गोवा। पीकेएल के आठवें सत्र के उद्घाटन वाले दिन खेले गए तीसरे मैच में गत विजेता बंगाल वारियर्स ने यूपी योद्धा को कांटे की टक्कर में 38-33 के स्कोर से हराया। बेंगलुरु के शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल में खेले गए मैच में काफी रोमांचक मोड़ आए लेकिन अंत में शानदार खेल दिखाते हुए बंगाल वारियर्स ने बाज़ी अपने नाम की।

टॉस जीत कर बंगाल ने डिफेंड करने का फैसले को सही साबित किया और प्रदीप नरवाल के शुरूआती रेड को रोकने में पूरी तरह से सफल रहे। शुरूआती क्षणों में यूपी योद्धा का डिफेंस बंगाल वारियर्स के अटैक को रोकने में नाकाम रहा और इसी का फायदा उठाते हुए गेम के आठवें मिनट में बंगाल 12-3 के स्कोर के साथ गेम में आगे निकल गया। उसके बाद प्रदीप नरवाल ने लगातार किये गए रेडों से यूपी योद्धा को गेम में वापिस ला दिया। नतीजा ये निकला कि पहले हाल्फ में स्कोर 18-18 रहा । सातवें मिनट में जहाँ यूपी योद्धा आल आउट हुई वहीं बंगाल वारियर्स भी 14वें मिनट में योद्धाओं के हाथों आल आउट हो गयी थी।

बंगाल वारियर्स ने मैच के सेकंड हाल्फ के साथ मजबूत शुरुआत की। 23वें मिनट में नबीबख्श ने करो या मरो रेड के लिए आए और उसे सुपर रेड में बदल कर अपनी टीम के लिए 4 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किये । पूरे गेम में बंगाल वारियर्स के कप्तान नबीबक्श ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से यूपी योद्धा को जीत से दूर रखा। हालांकि अंतिम क्षणों में यूपी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गेम में वापिस आने की कोशिश की लेकिन बंगाल से मैच छीनने में असफल रहे। यूपी योद्धा अपना अगला मैच पटना पाइरेट्स के खिलाफ 25 दिसंबर को शाम 7:30 बजे शेरेटन ग्रैंड व्हाइटफील्ड कन्वेंशन सेंटर में खेलेगी।

ये है टीमें -

  • बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors)
  • दबंग दिल्ली (Dabang Delhi KC)
  • बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls)
  • गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)
  • जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers)
  • पटना पाइरेट्स (Patna Pirates)
  • पुणेरी पल्टन (Puneri Paltan)
  • तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas)
  • तेलुगु टाइटन्स ( Telugu Titans)
  • यू मुम्बा (U Mumba)
  • हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers)
  • यूपी योद्धा (UP Yoddha)

ये है शेड्यूल -

22 दिसंबर

  • बेंगलुरु बुल्स बनाम यू मुम्बा – शाम 7:30 बजे से
  • तेलुगु टाइटन्स बनाम तमिल थलाइवाज – रात 8:30 बजे से
  • बंगाल वॉरियर्स बनाम यूपी योद्धा – रात 9:30 बजे से

23 दिसंबर

  • गुजरात जायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स – 7:30 बजे से शुरू
  • दबंग दिल्ली बनाम पुणेरी पल्टन – 8:30 बजे से शुरू
  • हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स – 9:30 बजे से शुरू

24 दिसंबर

  • यू मुम्बा बनाम दबंग दिल्ली – 7:30 बजे से शुरू
  • तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स – 8:30 बजे से शुरू
  • बंगाल वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स – 9:30 बजे से शुरू

25 दिसंबर

  • पटना पाइरेट्स बनाम यूपी योद्धा – 7:30 बजे से शुरू
  • पुणेरी पल्टन बनाम तेलुगु टाइटन्स – 8:30 बजे से शुरू
  • जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स – 9:30 बजे से शुरू
  • 26 दिसंबर
  • गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली दबंग- 7:30 बजे से शुरू
  • बेंगलुरु बुल्स बनाम बंगाल वॉरियर्स – 8:30 बजे से शुरू

27 दिसंबर

  • यू योद्धा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स – 8:30 बजे से शुरू

28 दिसंबर

  • पुणेरी पल्टन बनाम पटना पाइरेट्स – 7:30 बजे से शुरू
  • तेलुगु टाइटन्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स- 8:30 बजे से शुरू

29 दिसंबर

दबंग दिल्ली बनाम बंगाल वॉरियर्स – 7:30 बजे से शुरू

यूपी योद्धा बनाम गुजरात जायंट्स – 8:30 बजे से शुरू

30 दिसंबर

  • जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुम्बा – 7:30 बजे से शुरू
  • हरियाणा स्टीलर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स – 8:30 बजे से शुरू

31 दिसंबर

  • तमिल थलाइवाज बनाम पुणेरी पल्टन – 7:30 बजे से शुरू
  • पटना पाइरेट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स – 8:30 बजे से शुरू

1 जनवरी, 2022

  • यू मुम्बा बनाम यूपी योद्धा- 7:30 बजे से शुरू
  • बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटन्स – 8:30 बजे से शुरू
  • दबंग दिल्ली बनाम तमिल थलाइवाज – 9:30 बजे से शुरू

2 जनवरी, 2022

  • गुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स – 7:30 बजे से शुरू
  • पुणेरी पल्टन बनाम बेंगलुरु बुल्स – 8:30 बजे से शुरू

3 जनवरी, 2022

  • बंगाल वॉरियर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स – 7:30 बजे से शुरू
  • तेलुगु टाइटन्स बनाम पटना पाइरेट्स – 8:30 बजे से शुरू

4 जनवरी, 2022

  • हरियाणा स्टीलर्स बनाम यू मुम्बा – 7:30 बजे से शुरू
  • यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवाज – 8:30 बजे से शुरू

5 जनवरी, 2022

  • पुणेरी पल्टन बनाम गुजरात जायंट्स – 7:30 बजे से शुरू
  • दबंग दिल्ली बनाम तेलुगु टाइटन्स – 8:30 बजे से शुरू

6 जनवरी, 2022

  • पटना पाइरेट्स बनाम तमिल थलाइवाज – 7:30 बजे से शुरू
  • बेंगलुरु बुल्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स – 8:30 बजे से शुरू

7 जनवरी, 2022

  • बंगाल वॉरियर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स – 7:30 बजे से शुरू
  • जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुणेरी पल्टन – 8:30 बजे से शुरू

8 जनवरी, 2022

  • यूपी योद्धा बनाम दबंग दिल्ली – 7:30 बजे से शुरू
  • यू मुम्बा बनाम तेलुगु टाइटन्स – 8:30 बजे से शुरू
  • गुजरात जायंट्स बनाम पटना पाइरेट्स – 9:30 बजे से शुरू

9 जनवरी, 2022

  • पुणेरी पल्टन बनाम बंगाल वॉरियर्स – 7:30 बजे से शुरू
  • बेंगलुरु बुल्स बनाम यूपी योद्धा – 8:30 बजे से शुरू

10 जनवरी, 2022

  • तमिल थलाइवाज बनाम हरियाणा स्टीलर्स – 7:30 बजे से शुरू
  • जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली – 8 :30 बजे से शुरू

11 जनवरी, 2022

  • पटना पाइरेट्स बनाम यू मुम्बा – 7:30 बजे से शुरू
  • तेलुगु टाइटन्स बनाम गुजरात जायंट्स – 8:30 बजे से शुरू

12 जनवरी, 2022

  • हरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योद्धा – 7:30 बजे से शुरू
  • दबंग दिल्ली बनाम बेंगलुरु बुल्स – 8:30 बजे से शुरू

13 जनवरी, 2022

  • बंगाल वॉरियर्स बनाम तमिल थलाइवाज – 7:30 बजे से शुरू
  • यू मुम्बा बनाम पुणेरी पल्टन – 8:30 बजे से शुरू

14 जनवरी, 2022

  • जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पटना पाइरेट्स – 7:30 बजे से शुरू
  • गुजरात बनाम बेंगलुरु बुल्स – 8:30 बजे से शुरू

15 जनवरी, 2022

  • हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली – 7:30 बजे से शुरू
  • यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटन्स – 8:30 बजे से शुरू
  • यू मुम्बा बनाम बंगाल वॉरियर्स – 9:30 बजे से शुरू

16 जनवरी, 2022

  • तमिल थलाइवाज बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स – 7:30 बजे से शुरू
  • पटना पाइरेट्स बनाम बेंगलुरु बुल्स – 8:30 बजे से शुरू
  • 17 जनवरी, 2022
  • पुणेरी पल्टन बनाम यूपी योद्धा – 7:30 बजे से शुरू
  • तेलुगु टाइटन्स बनाम बंगाल वॉरियर्स – 8:30 बजे से शुरू

18 जनवरी, 2022

  • दबंग दिल्ली बनाम पटना पाइरेट्स – 7:30 बजे से शुरू
  • बनाम बनाम यू मुम्बा – 8:30 बजे से शुरू

19 जनवरी, 2022

  • हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुणेरी पल्टन- 7:30 बजे से शुरू
  • जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स – 8:30 बजे से शुरू

20 जनवरी, 2022

  • तमिल थलाइवाज बनाम बनाम – 7:30 बजे से शुरू

Updated : 23 Dec 2021 7:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top