मिताली बनी वन डे मैच में 7 हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

मिताली बनी वन डे मैच में 7 हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

By : स्वदेश डेस्क
मिताली  बनी वन डे मैच में 7 हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

नईदिल्ली।  भारतीय महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी चौथे एकदिनी मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। मिताली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 7,000 रन पूरे कर लिए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

मिताली ने अपने 213वें मैच में 7,000 रन पूरे किए। उन्होंने इस मैच में 71 गेंदो में 45 रनों की पारी खेली।अपनी इस पारी में मिताली ने चौर चौके जड़े। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मिताली की उपलब्धि पर ट्वीट किया,''शानदार मिताली। भारतीय टीम की एकदिवसीय कप्तान 7000 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी। क्या शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी।''

वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली 38 साल की मिताली एकदिनी क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2016 में अलविदा कहने वाली इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 5,992 रन के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिनी के दौरान मिताली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली विश्व की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी थी।

संबंधित सामग्री

फिलीपींस में मोदी-ट्रम्प की आज होगी मुलाकात, दो साल बाद क्वाड की बैठक

फिलीपींस में मोदी-ट्रम्प की आज होगी मुलाकात, दो साल बाद क्वाड की बैठक

मनीला में मोदी और ट्रंप क्वाड बैठक में शामिल होंगे। समुद्री सुरक्षा, व्यापार और जरूरी खनिजों की सप्लाई पर चर्चा होगी, जबकि ट्रंप के दौरे का विरोध भी जारी है।

Nov 17, 2026
मनीला में मोदी का खास अंदाज, फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे गाला डिनर; रामायण का मंचन भी देखा

मनीला में मोदी का खास अंदाज, फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे गाला डिनर; रामायण का मंचन भी देखा

मनीला में राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के गाला डिनर में पीएम मोदी बारोंग तागालोग पहनकर पहुंचे। उन्होंने रामायण का विशेष मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा।

Nov 16, 2026
रजत के बल्ले ने लिखी रिकॉर्ड की नई इबारत, 41 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास

रजत के बल्ले ने लिखी रिकॉर्ड की नई इबारत, 41 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास

मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है

Nov 16, 2026
ICC में जय शाह का दबदबा बरकरार, दूसरी बार निर्विरोध संभालेंगे वैश्विक क्रिकेट की कमान

ICC में जय शाह का दबदबा बरकरार, दूसरी बार निर्विरोध संभालेंगे वैश्विक क्रिकेट की कमान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में जय शाह का दबदबा एक बार फिर कायम रहा है। उन्हें लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन चुना गया है

Nov 16, 2026
Chhath Puja 2026:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व , पीएम मोदी ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

Chhath Puja 2026:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व , पीएम मोदी ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ। बिहार समेत देशभर के घाटों पर श्रद्धालु जुटे, जबकि अमेरिका में भी भारतीयों ने पूजा की।

Nov 16, 2026