Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > खेल

मुंबई और दिल्ली के फाइनल मुकाबले में किसकी होगी जीत? जानिए दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड...

मुंबई और दिल्ली के फाइनल मुकाबले में किसकी होगी जीत? जानिए दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड...


मुंबई और दिल्ली के फाइनल मुकाबले में किसकी होगी जीत जानिए दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड

MI vs DC In WPL Final: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में अब रोमांचक मुकाबला होने वाला है, जहां मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रनों के विशाल अंतर से हराया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन के बाद टेबल टॉपर बनकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब सबकी निगाहें शनिवार के फाइनल पर हैं, जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए आखिरी बार मैदान पर उतरेंगी। इस महामुकाबले में किसका पलड़ा भारी होगा? जानें, दोनों टीमों का फाइनल रिकॉर्ड और कौन सी टीम बन सकती है विजेता...

फाइनल में किसका पलड़ा भारी?

आंकड़े बताते हैं कि वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। पहले सीजन में जब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें फाइनल में आमने-सामने आईं तो मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे सीजन में फाइनल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अब दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरे सीजन के लिए फाइनल में पहुंची है और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार वे अपनी पिछली हार का बदला ले पाती हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती

अब तक महिला प्रीमियर लीग के दोनों फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। अब सवाल यह उठता है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स इस बार फाइनल में अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी? क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत पाएगी? इस सीजन में मुंबई और दिल्ली का आमना-सामना दो बार हुआ और दोनों ही बार दिल्ली ने मुंबई को हराया, जिससे दिल्ली का इस फाइनल मैच में आत्मविश्वास बढ़ा है। अब देखना यह है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपनी हालिया जीत को फाइनल में तब्दील कर पाएगी।