Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

Madhya Pradesh Beats Chhattisgarh 3-1

Womens Hockey: मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ से लिया पुराना हिसाब, 3-1 से हराकर दर्ज की शानदार जीत

पुणे में जारी जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराकर पिछले साल क्वार्टर फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया।


womens hockey मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ से लिया पुराना हिसाब 3-1 से हराकर दर्ज की शानदार जीत

Junior Hockey Championship |

भोपाल। पुणे में खेली जा रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में सोमवार को मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ मध्यप्रदेश ने पिछले साल टूर्नामेंट में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

पिछले साल क्वार्टर फाइनल में मिली थी हार

पिछले साल इसी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को हराकर उसे मेडल की दौड़ से बाहर कर दिया था। उस हार के बाद मध्यप्रदेश की टीम इस बार छत्तीसगढ़ के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरी थी। इस बार टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तीन गोल दागकर जीत अपने नाम की।

पहले हाफ में ही दो गोल

मध्यप्रदेश की ओर से सानिया सैयद ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही मिनट बाद तान्वी ने 14वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। इसके बाद मध्यप्रदेश ने अपनी बढ़त बनाए रखी। मुकाबले में मध्यप्रदेश की ओर से तीसरा गोल 13 नंबर की खिलाड़ी ने किया। वहीं छत्तीसगढ़ की टीम को पेनल्टी कॉर्नर के जरिए एक गोल मिला, लेकिन वह मध्यप्रदेश की बढ़त को खत्म नहीं कर सकी।

हिमाचल प्रदेश से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ के खिलाफ 3-1 की जीत के बाद मध्यप्रदेश की टीम अब प्रतियोगिता में अपने अगले मुकाबले की तैयारी करेगी। टीम का अगला सामना हिमाचल प्रदेश से होगा। मध्यप्रदेश की टीम की नजर अब इस जीत की लय को बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर है। पिछले साल की हार के बाद छत्तीसगढ़ के खिलाफ मिली यह जीत टीम के आत्मविश्वास के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

Related to this topic: