Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > खेल

KKR vs PBKS Rain Update IPL 2026 Match

KKR vs PBKS मैच में बारिश का ड्रामा, 5-5 ओवर का खेल संभव

KKR vs PBKS मैच में बारिश के बाद अपडेट। 5-5 ओवर का खेल संभव, जानें पूरा मैच स्टेटस और प्लेइंग इलेवन।


kkr vs pbks मैच में बारिश का ड्रामा 5-5 ओवर का खेल संभव

IPL Match Live |

आईपीएल के मुकाबले में कोलकाता में मौसम ने बड़ा ट्विस्ट ला दिया है। Kolkata Knight Riders और Punjab Kings के बीच खेला जा रहा मैच बारिश के कारण लंबे समय तक रुका रहा, लेकिन अब मुकाबला फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है।

बारिश थमी, मैदान तैयार करने में जुटे कर्मचारी

Eden Gardens में करीब ढाई घंटे तक बारिश के कारण खेल रुका रहा। अब बारिश थम चुकी है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। अंपायर्स फिलहाल मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

11:14 बजे तक शुरू हुआ तो होगा 5-5 ओवर का मैच

मुकाबले की कटऑफ टाइमिंग रात 11:14 बजे तय की गई है। अगर इस समय तक मैच शुरू हो जाता है, तो फैंस को 5-5 ओवर का छोटा लेकिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी कोलकाता

इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम ने 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने खेल रोक दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पंजाब के गेंदबाजों की अच्छी शुरुआत

पंजाब किंग्स के लिए जेवियर बार्टलेट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे ओवर में ही कैमरन ग्रीन और फिन एलेन को पवेलियन भेज दिया था, जिससे कोलकाता पर दबाव बन गया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स:
फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

पंजाब किंग्स:
प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनोली, Shreyas Iyer (कप्तान), नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल शामिल हैं।

मैदान की स्थिति अब धीरे-धीरे बेहतर हो रही है, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि मैच भले छोटा हो, लेकिन रोमांच पूरा देगा।