केरल ने जीती संतोष ट्रॉफी, पश्चिम बंगाल को 5-4 से हराया

केरल ने जीती संतोष ट्रॉफी, पश्चिम बंगाल को 5-4 से हराया

By : स्वदेश डेस्क
केरल ने जीती संतोष ट्रॉफी, पश्चिम बंगाल को  5-4 से हराया

नईदिल्ली। मेजबान केरल ने पेनल्टी शूटआउट में पश्चिम बंगाल को 5-4 से हराकर राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप संतोष ट्रॉफी के 75वें संस्करण का खिताब जीत लिया है।मेजबान टीम के नाम अब सात संतोष ट्रॉफी खिताब हैं और 1993 के बाद यह पहली बार था जब उन्होंने घरेलू मैदान पर प्रतियोगिता जीती थी।

यह कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल का 46वां फाइनल था, लेकिन वे अपने रिकॉर्ड 32वें खिताब को नहीं जीत सके। केरल ने पश्चिम बंगाल पर अपना हालिया दबदबा जारी रखा। उन्होंने पहले दौर के साथ-साथ 2018 संतोष ट्रॉफी फाइनल में भी पश्चिम बंगाल को हराया था।

सोमवार रात खेले गए इस खिताबी मुकाबले के अतिरिक्त समय के पहले दौर में दिलीप उरांव के गोल की बदौलत पश्चिम बंगाल ने बढ़त बनाई। गोल करने के बाद बंगाल की टीम थोड़ा लापरवाह हो गई, जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा और नूफल पी.एन के शानदार क्रॉस पर बिबिन अजयन ने गोल कर केरल को 1-1 की बराबरी दिला दी। तय समय तक यही स्कोर रहा और फिर इसके बाद पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया। केरल ने पेनल्टी शूटआउट 5-4 से जीतकर सातवीं बार संतोष ट्रॉफी पर कब्जा किया।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Sultanpur History: 64 साल बाद टूटी गुमनामी की बेड़ियां, इतिहास के पन्नों से निकले सुल्तानपुर के तीन अमर बलिदानी

Sultanpur History: 64 साल बाद टूटी गुमनामी की बेड़ियां, इतिहास के पन्नों से निकले सुल्तानपुर के तीन अमर बलिदानी

1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला के मोर्चे पर डटे 120 भारतीय सैनिकों में शहीद हुए 114 सैनिकों में सुल्तानपुर के भी तीन वीर सपूत शामिल थे।

Nov 16, 2026
UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के तहत योगी सरकार ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 16, 2026
छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

बेंगलुरु से बिहार तक का सफर तय करने के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा रास्ता, छठ पूजा पर घर पहुंचने की चाह में खरीदी 26 लाख रुपये की सफारी

Nov 16, 2026
किताबों में संजोया CA बनने का सपना अधूरा रह गया, 17 साल की प्राची की असमय विदाई

किताबों में संजोया CA बनने का सपना अधूरा रह गया, 17 साल की प्राची की असमय विदाई

राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है

Nov 16, 2026