Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > खेल

SRH vs PBKS IPL 2026 High Scoring Clash

IPL 2026: टॉप पर पंजाब, तीसरे नंबर पर हैदराबाद,आज छक्कों की बारिश में कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल 2026 में SRH और PBKS के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद। पंजाब टॉप पर, हैदराबाद तीसरे स्थान पर—जानें पूरी मैच प्रीव्यू।


ipl 2026 टॉप पर पंजाब तीसरे नंबर पर हैदराबादआज छक्कों की बारिश में कौन मारेगा बाजी

आईपीएल 2026 में आज एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला यह मैच हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म और बल्लेबाजी ताकत इसे इस सीजन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक बना रही है।

अंक तालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि हैदराबाद 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि पंजाब लगातार दो मैच हारकर आ रही है, ऐसे में यह मुकाबला उसके लिए वापसी का मौका भी है।

बल्लेबाजों की टक्कर से बनेगा रोमांच

इस मैच की सबसे बड़ी खासियत दोनों टीमों के पावर-हिटर्स हैं। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और इस सीजन में 32 छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ ईशान किशन, हाइनरिक क्लासन और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं।वहीं पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी भी कम खतरनाक नहीं है। प्रियांश आर्य 26 छक्कों के साथ लय में हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनली भी बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस मैच में छक्कों की बारिश होना तय माना जा रहा है।

हेड-टू-हेड में हैदराबाद का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 17 मैच हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि पंजाब को सिर्फ 8 में जीत मिली है। आंकड़े हैदराबाद के पक्ष में हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म पंजाब को मजबूत चुनौती देता दिख रहा है।

क्यों खास है यह मुकाबला?

यह मैच सिर्फ दो टीमों के बीच मुकाबला नहीं, बल्कि अंक तालिका में टॉप पोजिशन की जंग भी है। अगर पंजाब जीतती है तो वह अपनी बढ़त मजबूत करेगी, वहीं हैदराबाद जीतकर टॉप के करीब पहुंच सकती है।ऐसे में आज का मुकाबला न सिर्फ मनोरंजन से भरपूर होगा, बल्कि प्लेऑफ की तस्वीर भी साफ करने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

Related to this topic: