Breaking News
  • हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे
  • कांग्रेस का आरोप-सरकार ने राहुल की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक की, तमिलनाडु CM विजय के साथ बनाई थी
  • राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान: देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार
  • ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी
  • बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

होम > खेल

IPL 2026 Opener: RCB vs SRH Match Preview

IPL 2026 का आज से आगाज:  RCB vs SRH में पहला रोमांचक मुकाबला

IPL 2026 का आगाज RCB vs SRH मुकाबले से। बेंगलुरु में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, दोनों टीमों की प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच अपडेट्स जानें।


ipl 2026 का आज से आगाज  rcb vs srh में पहला रोमांचक मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है। ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

हेड-टू-हेड में SRH को बढ़त

RCB और SRH के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 11 में बेंगलुरु को जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे SRH ने सुपर ओवर में अपने नाम किया.चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 8 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें RCB ने 5 और SRH ने 3 मैच जीते हैं।

RCB की टीम संतुलित, बल्लेबाजी मजबूत

बेंगलुरु की टीम इस बार तीनों विभागों में संतुलित नजर आ रही है। बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल सॉल्ट जैसे ओपनर टीम की ताकत हैं।मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि ऑलराउंडर के रूप में क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड अहम भूमिका निभा सकते हैं।गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और अन्य तेज गेंदबाजों पर जिम्मेदारी रहेगी।

SRH का टॉप ऑर्डर रहेगा अहम

हैदराबाद की टीम इस बार अपने टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भर करेगी। ईशान किशन कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जबकि ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा से तेज शुरुआत की उम्मीद है.मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासन और लियम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं। हालांकि, गेंदबाजी यूनिट कुछ कमजोर नजर आ रही है।

बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी

RCB को यश दयाल और जोश हेजलवुड की कमी खलेगी। वहीं SRH के कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं।

पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां फ्लैट विकेट, छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.इस मैदान पर अब तक 100 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 53 मैच जीते हैं।

कहां देखें लाइव मैच

IPL 2026 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

Related to this topic: