Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

big blow to india Bangladesh Series

भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका! सितंबर में अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, तय दौरे पर संकट के बादल

भारत-बांग्लादेश के प्रस्तावित दौरे के बीच भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है। इससे भारत के बांग्लादेश दौरे पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।


भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका सितंबर में अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया तय दौरे पर संकट के बादल

Cricket News |

क्रिकेट। टीम इंडिया के सितंबर में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को लेकर अब तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। खास बात यह है कि इस सीरीज की तारीखे उसी दौरान की हैं, जब भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे का प्रस्ताव था। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया का बांगालादेश दौरा एक बार फिर टल सकता है।

13 सितंब से शुरू होगी टी20 सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत ने अफगानिस्तान को उसके घरेलू मुकाबलों को लिए अपना होम ग्राउंड उपलब्ध कराया है। इसी वजह से अफगानिस्तान की मेजबानी में होने वाली यह सीरीज भारत में खेली जाएगी।

इसी महीने होना था बांग्लादेश का दौरा

दरअसल, भारतीय टीम के सितंबर की शुरूआत में बांग्लादेश दौरे पर जाने की चर्चा थी। इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाने प्रस्तावित थे। हालांकि, इस दौरे की आधिकारिक तारीखों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में 13 से 17 सितंबर के बीच भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का कार्यक्रम सामने आने के बाद बांग्लादेश दौरे को लेकर सवाल और गहरा गए हैं। अगर सितंबर की शुरुआत में भारत-बांग्लादेश सीरीज होनी थी तो अब तक उसके कार्यक्रम की घोषणा हो जानी चाहिए थी। लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की ओर से इस दौरे को लेकर कोई ऑफिशियल शेड्यूल जारी नहीं किया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब भी दौरे का इंतजार

भारत बंग्लादेश दौरे को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से लगातार प्रयास किए जाने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम और अब अफगानिस्तान के खिलाफ तय हुई सीरीज के बीच इस दौरे की संभावना कम होती नजर आ रही है। यह सीरीज पहले भी टाली जा चुकी है। ऐसे में अगर सितंबर में भी भारत-बांग्लादेश सीरीज नहीं होती है। तब दोनों टीमों के बीच क्रिकेट कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता और बढ़ सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद तल्ख हुए थे रिश्ते

भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों में पिछले कुछ समय में तनाव देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी दोनों देशों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। बांग्लादेश की टीम ने भारत में अपने मुकाबले    खेलने को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके बाद टूर्नामेंट में उसकी भागीदारी को लेकर विवाद बढ़ गया था। इस पूरे घटनाक्रम का असर दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों पर भी देखने को मिला। अब भारत- बांग्लादेश सीरीज के कार्यक्रम को लेकर लंबे समय से कोई स्पष्टता नहीं होने के बीच भारत-अफगानिस्तान सीरीज का ऐलान अहम माना जा रहा है।

ये रहेगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच 13 सितंबर 2026
दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर 2026
तीसरा टी20 मैच 17 सितंबर 2026
इन तीनों मैचों का वेन्यू- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में होंगे।

इतना ही नहीं फिलहाल भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा गया है कि दौरा रद्द या स्थगित हो गया है। इसलिए अंतिम स्थिति के लिए बोर्ड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Related to this topic: