Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > खेल

भारत-बांग्लादेश के बीच कल से शुरू होगा दूसरा टेस्ट, मैच से पहले राहुल चोटिल

भारत-बांग्लादेश के बीच कल से शुरू होगा दूसरा टेस्ट, मैच से पहले राहुल चोटिल


भारत-बांग्लादेश के बीच कल से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच से पहले राहुल चोटिल

नईदिल्ली। भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल गुरूवार 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा।  भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। आखिरी मैच जीतकर भारत क्लीन स्वीप करना चाहेगा।  वहीं बांग्लादेश के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी। इसी बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।  रेग्युलर कप्तान रोहित शर्मा के बाद कप्तानी कर रहे केएल राहुल भी चोटिल हो गए है।  वे ढाका टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

हालांकि, टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बताया कि राहुल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और टीम उनके फिट होने की उम्मीद कर रही है। इसके लिए मैच की सुबह तक इंतजार करना होगा। तब राहुल की चोट का जायजा लिया जाएगा और इसके बाद ही कोई फैसला होगा।अगर राहुल फिट नहीं होते हैं, तो चेतेश्वर पुजारा टीम की कमान संभालेंगे, क्योंकि उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है।  

राहुल को यह चोट नेट प्रेक्टिस के दौरान थ्रो-डाउन खेलते वक्त लगी।  चोट के बाद द टीम डॉक्टर राहुल के पास आएऔर जाँच की। फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। 


Related to this topic: