Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

IND vs SL Day 4: India Close to Win

IND vs SL Day 4: टीम इंडिया जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर, श्रीलंका पर फॉलोऑन के बाद भी बढ़त

श्रीलंका के कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में श्रीलंका 229/6 पर है और भारत को जीत के लिए सिर्फ चार विकेट चाहिए।


ind vs sl day 4 टीम इंडिया जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर श्रीलंका पर फॉलोऑन के बाद भी बढ़त

Test Cricket Match Updates |

क्रिकेट। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। भारत के 503/9 घोषित के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। जल्दी पारी सिमटने के बाद भारत ने 213 रन की बढ़त के साथ श्रीलंका को फॉलोऑन दिया।

श्रीलंका ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 72.4 ओवर में 229 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। टीम के पास 16 रन की बढ़त है। सोनल दिनुशा 7 और केशरा नुवांथा 3 रन बनाकर नाबाद हैं। बारिश के कारण दिन का खेल थोड़ा जल्दी खत्म करना पड़ा।

श्रीलंका की दूसरी पारी में भी मुश्किलें

फॉलोऑन खेलने मैदान में उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में लाहिरू उदारा को 3 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कामिल मिशारा को 20 रन पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। हालांकि इन विकटों के बाद पसिंदु सोरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। मजबूत स्थिति में ले जा रही जोड़ी पर ब्रेक प्रसिद्ध कृष्णा लगाया। उन्होंने 55 रन बनाने वाले कामिंदु को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

पसिंदु शतक से चूके

पसिंदु सोरियाबंदारा ने दूसरी पारी में शानदार 92 रन बनाए। उन्होंने 173 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्का लगाया। मानव सुथार ने उन्हें स्टंप आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद सुथार ने कप्तान धनंजय डिसिल्वा को 23 रन पर आउट किया। सारांश जैन ने 65वें ओवर में निरोशन डिकवेला को 5 रन पर पवेलियन भेजकर श्रीलंका को छठा झटका दिया।

पहली पारी में दिनुशा ने लगाया शतक

इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर खत्म हुई। सोनल दिनुशा ने 163 गेंदों में 103 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। यह भारत के खिलाफ उनकी लगातार दूसरी सेंचुरी रही। दिनुशा ने लाहिरू कुमारा के साथ नौवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े। सारांश जैन ने लाहिरू को आउट कर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया।

भारत ने बनाया था 503/9 का स्कोर

भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाकर 9 विकेट पर पारी घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत को 213 रन की बड़ी बढ़त मिली और उसने फॉलोऑन देने का फैसला किया। अब चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका दूसरी पारी में 229/6 के स्कोर पर है। भारत को पांचवें दिन श्रीलंका के बाकी चार विकेट जल्दी लेने होंगे।

अगर भारतीय गेंदबाज शुरुआती सत्र में ये चार विकेट हासिल कर लेते हैं तो टीम इंडिया के पास कोलंबो टेस्ट जीतने का मजबूत मौका होगा। वहीं श्रीलंका के लिए अब निचले क्रम के बल्लेबाजों को लंबी साझेदारी करनी होगी।

Related to this topic: